सीवान, मार्च 29 -- सीवान, एक संवाददाता। शहर से सटे बिन्दुसार बुजुर्ग में गुरुवार की देर रात उस समय खासा उत्साह देखने को मिला, जब सूबे के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय गांव पहुंचे। इस दौरान बिन्दुसार, हकाम समेत आसपास के कई गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवधारी दूबे के आवास पर किया गया था। मंत्री मंगल पांडेय ने सबसे पहले शिवधारी दूबे और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल- चाल जाना। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए राज्य और केंद्र सरकार की ओर से चलाए जा रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर स्थानीय निवासी डॉ. दयानन्द सिंह ने बिन्दुसार बुजुर्ग में एक स्वास्थ्य केंद्र की आवश्यकता उठाई। इस पर मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते ...