धनबाद, दिसम्बर 20 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने शुक्रवार को बिनोदधाम स्थित बिनोद बाबू की समाधि पर माल्यारर्पण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड पुरोधा बिनोद बाबू ने पूरे झारखंड में शिक्षा का अलख जगाया। मौके पर अध्यक्ष राहुल कुमार महतो, डॉ परिमल महतो, खगेन पांडेय, मनोज मालाकार, निर्मल प्रधान, पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की पुत्री निशि महतो आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...