बोकारो, सितम्बर 24 -- झारखंड आंदोलन के प्रणेता और समाज सुधारक बिनोद बिहारी महतो की 103वीं जयंती पर बुधवार को चास प्रखंड के बिजुलिया मोड़, रामडीह मोड़ और चंदनकियारी प्रखंड के बोगुला मोड़ स्थित उनकी आदमकद प्रतिमाओं पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह भी पढ़ें- बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर गूंजा 'पढ़ो और लड़ो' का नाराश्रद्धांजलि कार्यक्रम पूर्व मंत्री सह चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो ने सामाजिक चेतना और जनअधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने झारखंड की माटी, जल, जंगल और जमीन के साथ यहां के लोगों के अधिकारों की आवाज बुलंद की। शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनाकर उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक जागरूकता पहुंचाने का काम किया।...