रांची, मार्च 18 -- कर्रा, प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए रांची रोड कर्रा में बैठक आयोजित कर रामनवमी पूजा बाल मित्र मंडल का गठन किया गया। सर्वसम्मति से विनोद भगत को अध्यक्ष, प्रकाश प्रसाद गुप्ता को उपाध्यक्ष, सतीश कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष एवं कैलाश प्रसाद गुप्ता को महामंत्री चुना गया। संरक्षक के रूप में राजेंद्र प्रसाद और लखीनारायण साहू को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...