धनबाद, अप्रैल 19 -- धनबाद। बिनोद नगर त्रिमूर्ति मंदिर के आसपास रह रहे लोगों को पांच घंटे बिजली संकट झेलना पड़ा। शनिवार को क्षेत्र में फ्यूज उड़ गया। इससे एक फेज बिजली चली गई। लोग परेशान रहे। बिजली शाम चार बजे गई, जिसकी मरम्मत कर रात नौ बजे के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गई। जब जाकर लोगों को राहत हुई। लगातार इतनी देर तक बिजली नहीं होने से लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। इससे हर कोई परेशान रहा। बता दें कि गर्मी बढ़ते ही यह समस्या अक्सर उत्पन्न हो रही है। विभाग लाख दावा कर ले लेकिन सच्चाई यह है कि एक फेज बिजली उड़ने की समस्या कम नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- बिजली विभाग ने किया कॉल सेंटर का गठन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.