धनबाद, मार्च 13 -- धनबाद। हीरापुरा, बिनोद नगर सहित आसपास क्षेत्रों में गुरुवार को चार घंटे बिजली नहीं रही। इससे लोग परेशान रहे। बिजली 11 बजे गई जो दोपहर तीन बजे के बाद क्षेत्र में लौटी। तब जाकर लोगों को राहत मिली। अभियंता का कहना है कि क्षेत्र में तकनीकी खराबी आ गई थी, इसको लेकर क्षेत्र में बिजली कटौती की गई। इस कारण लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...