रांची, जून 3 -- रांची। बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में आर्किटेक बिनोद सिंह और राज कुमार पाहन की ओर से दाखिल डिस्चार्ज याचिका पर बुधवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया। अदालत अपना सुरक्षित आदेश 10 जून को सुनाएगी। मामले में अपने आप को निर्दोष बताते हुए बिनोद 17 दिसंबर और राज कुमार ने 19 जनवरी को डिस्चार्ज याचिका दाखिल की है। यह भी पढ़ें- हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज याचिका पर आदेश 8 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...