नई दिल्ली, मार्च 30 -- डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार लगातार नए नियम लागू कर रही है। मैसेजिंग ऐप्स जैसे WhatsApp, Telegram और Signal के लिए SIM Binding नियम लागू किया गया है। इस नियम के तहत अब इन ऐप्स को इस तरह डिजाइन करना होगा कि वे तभी काम करें जब यूजर का रजिस्टर्ड SIM उसी फोन में मौजूद हो। यानी अगर SIM निकाल दिया गया या बदल दिया गया, तो ऐप काम करना बंद कर सकता है। हालांकि, इस नए नियम को लागू करने में कई टेक कंपनियों को दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में खबर सामने आ रही है कि सरकार इस नियम की डेडलाइन को आगे बढ़ा सकती है, ताकि कंपनियों को इसे लागू करने के लिए और समय मिल सके। अगर ऐसा होता है तो करोड़ों यूजर्स को थोड़ी राहत मिल सकती है। यह भी पढ़ें- Aadhaar फ्रॉड से बचना है तो QR कोड स्कैन कर सेकंडों में करें असली-न...