जहानाबाद, फरवरी 3 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। विधि - व्यवस्था के मधेनजर और ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिले में चेकिंग अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत सोमवार की देर रात तक ट्रैफिक पुलिस और विभिन्न थानों की पुलिस के द्वारा विभिन्न सड़क मार्गों पर हर तरह के वाहनों की जांच की गई जिसमें कई वाहन चालकों की खामियां पकड़ी गई। ऐसे वाहन सवारों से बतौर जुर्माने के रूप में एक लाख चार हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। एसपी अपराजिता लोहान के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वाले कई लोग पकड़े गए। उनसे फाइन के रूप में 18 हजार रुपये वसूले गए। बिना लाइसेंस के वाहन चालकों से फाइन के रूप में 50 हजार रुपये राजस्व की वसूली...