बांदा, अप्रैल 3 -- बांदा। संवाददाता जसपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चौकीपुरवा निवासी रवि सिंह पुत्र पतराखन सिंह किसी काम से जसपुरा आए थे। बाइक से वापस अपने घर चौकीपुरवा लौट रहे थे, तभी जसपुरा-झंझरीपुर मार्ग पर रपटा के पास अचानक बाइक असंतुलित हो गई। संतुलन बिगड़ते ही रवि सिंह सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी जसपुरा भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय युवक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.