फरीदाबाद, मार्च 10 -- पलवल, संवाददाता। पलवल में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती बढ़ाई गई है। फरवरी 2026 में कुल 12,378 चालान किए गए, जिनमें करीब 45 फीसदी चालान बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के रहे। ऑनलाइन चालान नहीं भरने वालों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। मंगलवार को उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने रिपोर्ट जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने की अपील की। 96 लाख से अधिक जुर्मानाजिला प्रशासन और पुलिस ने फरवरी 2026 में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुल 12,378 चालान किए गए और करीब 96 लाख 26 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।प्रशासन के अनुसार जिले में नियमों की अनदेखी करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर ...