लखनऊ, अप्रैल 29 -- UP News: बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले सावधान हो जाएं। बार-बार ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के लिए खतरे की घंटी बज चुकी है। अब बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना केवल आर्थिक दंड (जुर्माना) तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऐसे चालकों को सड़क पर वाहन चलाने के अधिकार से भी हाथ धोना पड़ सकता है। परिवहन विभाग (RTO) ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। बिना हेलमेट बेधड़क होकर बाइक या कोई भी दोपहिया वाहन चलाना अब बहुत भारी पड़ने वाला है। अब ऐसे वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किए जाएंगे। इसकी शु्रुआत भी हो गई है। निलंबन अवधि में यदि वाहन चलाते मिलेंगे तो ड्राइविंग लाइसेंस को रद करने की सिफारिश की जाएगी। यह पहली बार है जब बिना हेलमेट दोपहिया वा...