फतेहपुर, मार्च 6 -- फतेहपुर, संवाददाता। यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई में बीते छह माह में बड़ी संख्या में चालान किए गए हैं। यातायात विभाग के आंकड़ों की पड़ताल में सामने आया है कि इस अवधि में सबसे अधिक चालान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के हुए।जबकि सबसे कम कार्रवाई वाहन पर प्रेशर हॉर्न लगाने वालों के खिलाफ की गई।सितंबर 2025 से फरवरी 2026 तक पुलिस ने कुल 36 हजार 505 वाहनों का चालान किया। इनमें हेलमेट न लगाने के मामले 17 हजार चालना हुए हैं। जो कुल चालानों का सबसे बड़ा हिस्सा है। इसके अलावा सीट बेल्ट न लगाने, ओवरस्पीड, रॉन्ग साइड वाहन चलाने, मोबाइल फोन पर बात करते हुए ड्राइविंग और बिना वैध कागजात के वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई।यातायात विभाग के अनुसार छह माह में किए गए चालानों से 15 लाख 85 हजार ...