बिना हेलमेट पहुंचे 30 छात्र व 10 कर्मियों को नहीं दिया प्रवेश
कानपुर, जुलाई 28 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विवि परिसर में 'नो हेलमेट-नो एंट्री' अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को 30 से अधिक छात्रों, 10 कर्मचारियों व 2 शिक्षकों को चेतावनी देते हुए वापस कर दिया गया। विवि के सुरक्षा अधिकारी डॉ. अंकित त्रिवेदी ने बताया कि विवि परिसर के दोनों प्रवेश द्वार पर प्रॉक्टोरियल टीम व सुरक्षा गार्डों ने मिलकर विशेष अभियान चलाया और नियम का सख्ती से पालन कराया गया। विवि के चीफ प्रॉक्टर डॉ. शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि छात्रहित में विवि के मुख्य द्वार के पास मंगलवार को हेलमेट बेचने का स्टाल लगवाया गया था। इसमें एक दर्जन से अधिक लोगों ने हेलमेट खरीदा और कैम्पस में दाखिले हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.