बागपत, जनवरी 25 -- यातायात नियमों का उल्लंघन करने में दुपहिया वाहन चालक सबसे आगे हैं। इनमें भी बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। मौजूदा साल में बागपत जिले में 27077 हजार दुपहिया वाहन चालक हेलमेट न पहनने में फंस गए, पुलिस ने उनका चालान किया। इसी तरह अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में 1.50 लाख से अधिक वाहन चालकों पर यातायात पुलिस ने 2.73 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। हर साल बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ट्रैफिक और प्रशासन ने सख्ती बरती है। यातायात पुलिस रोज चेकिंग अभियान भी चला रही है। सड़क सुरक्षा माह और पखवाड़ा के जरिये चालकों को जागरूक करने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद ली गई है, इसके बावजूद नियम तोड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा। एक जनवरी 2025 से 20 जनवरी 2026 तक यातायात और थाना पुलिस ने विभिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.