रुद्रपुर, दिसम्बर 5 -- रुद्रपुर। परिवहन विभाग बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों में खिलाफ शुक्रवार को भी अभियान चलाया। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर 120 वाहनों के चालान किये। साथ ही 1.20 लाख का जुर्माना भी लगाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन नवीन सिंह ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने की अपील की है। परिवहन विभाग की टीम में परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सिंह, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह, परिवहन आरक्षी रवि क्वीरा, डिंपल सिंह और गौरव खाती थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...