हाजीपुर, मई 28 -- सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के संकल्प के साथ गुरुवार को महनार बाजार से जंदाहा जाने वाली मार्ग पर सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के झुड़किया के पास विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। एसडीओ नीरज कुमार सिन्हा एवं डीएसपी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के तहत लोगों को हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। सड़क से बिना हेलमेट पहने हुए जाने वाले दर्जनों बाइक चालक पर जुर्माना लगाते हुए हेलमेट दी गई। साथ ही अधिकारियों ने बाइक चालकों को हेलमेट पहनकर ही बाइक चलाने की हिदायत दी। कहा कि हेलमेट सिर्फ नियम नहीं,बल्कि जीवन की सुरक्षा है। बाइक दुर्घटना के दौरान बिना हेलमेट गंभीर चोट व मौत की संभावना बढ़ जाती है। डीएसपी प्रविण कुमार और एसडीओ निरज सिन्हा ने लोगों को जागरुक करते हुए वाहन चलाते हुए सीट बेल...