जामताड़ा, जनवरी 2 -- जामताड़ा। जिले में सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार के निर्देश पर जामताड़ा शहर के प्रमुख स्थल मां चंचला चौक पर आयोजित किया गया। इस अभियान में सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी शामिल रहे। वहीं अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा टीम के सदस्यों ने दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट वाहन चलाने से होने वाले खतरों के बारे में बताया। खास पहल के तहत बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। इस सकारात्मक पहल को लोगों ने सराहा और कई वाहन चालकों ने मौके पर ही हेलमेट पहनने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.