बोकारो, अप्रैल 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी मारुति मिंज के नेतृत्व में बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विशेष रूप से दो पहिया वाहन चालकों की गहन जांच की गई। डीटीओ ने बताया कि जांच के क्रम में 60 दो पहिया वाहन चालक ऐसे पाए गए, जिन्होंने हेलमेट का उपयोग नहीं किया था। ऐसे सभी वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत 1 लाख 80 हजार जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के बाद सभी चालकों को बालीडीह थाना में बैठाकर सड़क सुरक्षा से संबंधित काउंसलिंग दी गई। उन्हें हेलमेट की अनिवार्यता, उसके लाभ तथा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं, पांच एचएमवी वाहनों को सीज कर 1 लाख 90 हजार जुर्माना वसूला गया। वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिया गया...