लातेहार, मई 2 -- बेतला प्रतिनिधि। क्षेत्र के शिवम जानकी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के चालकों के वाहनों में एक मई से पेट्रोल-डीजल देना पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जानकारी पंप मैनेजर जयप्रकाश रजक ने दी। वहीं मैनेजर रजक ने पंप पर नो हेलमेट-नो सीट बेल्ट, नो डीजल-पेट्रोल के प्रशासनिक निर्देशों का सख्ती से पालन किए जाने की बात बताई।इधर बिना हेलमेट पहने बाईक से बेतला घूमने आए सुभाषचंद्र, रोहित कुमार,लक्ष्मण महतो आदि चालकों ने पेट्रोल नहीं मिलने पर पंप से निराश लौटने की बात बताई। वहीं पंप संचालक की सख्ती से अब अधिकांश बाईक चालकों ने हेलमेट पहनना शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...