संतकबीरनगर, सितम्बर 7 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाया। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में यातायात पुलिस और सभी थानों की पुलिस ने प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग की। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, मोटरसाइकिल में मोडिफाइड तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाने, तीन सवारी और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच कर नियमानुसार चालान किया।मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर कर्कश ध्वनि करने वाले बाइक चालकों को पुलिस ने निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहन चलाने के निर्देश दिए। टीएसआई परमहंस ने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि हेलमेट चालान से बचने के लिए नहीं,...