सिमडेगा, सितम्बर 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा, दहेज प्रथा और कानूनी अधिकारों को लेकर शनिवार को सिविल कोर्ट सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला हुई। झालसा के निर्देश में डालसा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा ने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों की जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के साथ वाहन का वैध इंश्योरेंस भी कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले के पेट्रोल पंपों पर जल्द ही जागरूकता बोर्ड लगाए जाएंगे। इनमें बिना हेलमेट और वैध इंश्योरेंस के बाइक लेकर आने वालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने संबंधी संदेश रहेगा। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को परेशान करना नहीं बल्कि सड़क सुरक्षा के ...