हजारीबाग, मई 19 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के सख्त आदेश पर सोमवार को पूरे जिले में एक साथ विशेष वाहन चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस महा-अभियान को दो अलग-अलग टीमों में बांटकर जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर, मोटर यान निरीक्षक और यातायात थाना प्रभारी के संयुक्त नेतृत्व में अंजाम दिया गया।

नियम तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई डीएसपी सीसीआर और यातायात थाना प्रभारी के नेतृत्व में 5 पुलिस अधिकारियों और 10 होमगार्ड के जवानों की टीम ने शहर के मुख्य चौराहों पर नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों की...