हरदोई, जनवरी 5 -- हरदोई। अपनी बैटरी बचाने के लिए दूसरों की जान से खिलवाड़ करते ई-रिक्शा धड़ल्ले से नगर के मुख्य मार्गों पर दौड़ रहे हैं। बिना हेडलाइट और सिग्नल लाइट के सड़कों पर दौड़ते ई-रिक्शा सर्दियों के समय कोहरे के बीच कभी भी एक्सीडेंट की वजह बन सकते हैं। शाम ढलने के बाद अंधेरा होते ही ऐसे ई-रिक्शा दुर्घटनाओं को बुलवा देते हैं। शहर के प्रमुख मार्गों, बड़ा चौराहा सिनेमा रोड सदर बाजार, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा पर ई रिक्शा बिना आगे पीछे की लाइट के चलते देखे जा सकते हैं। अंधेरे में ये ई-रिक्शा दूर से दिखाई नहीं देते हैं। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। लोगों का कहना है कि कई ई-रिक्शा चालक बैटरी बचाने के लिए जानबूझकर हेडलाइट नहीं जलाते जबकि कुछ वाहनों में लाइट खराब होने के बावजूद उन्हें ठीक नहीं कराया जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.