बलरामपुर, जुलाई 16 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) वाले वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने गुरुवार को विशेष प्रवर्तन अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत जिलेभर में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की जा रही है। जांच के दौरान जिन वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप एचएसआरपी नहीं लगी मिलेगी, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने व यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान में परिवहन विभाग की टीमें प्रमुख मार्गों और चौराहों पर वाहनों की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट से वाहनों की पहचान आसान होती है, जिससे चोरी, अपराध व फर्जी नंबर प...