बस्ती, अप्रैल 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। पीसीपीएनडीटी के मामले में स्वास्थ्य विभाग की लचर कार्रवाई मरीजों पर भारी पड़ सकती है। बिना चिकित्सक के हस्ताक्षर के लंबे समय से अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट जारी करने वाले बहुचर्चित अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालक को विभाग ने महज चेतावनी देकर फाइल को बंद कर दिया है। इस हल्की कार्रवाई के बाद विभाग अब सवालों के घेरे में है। नोडल अधिकारी डॉ. एके चौधरी का कहना है कि बिना हस्ताक्षर के जांच रिपोर्ट जारी करने की शिकायत मिली थी। जांच के बाद केंद्र संचालक को चेतावनी जारी की गई है। कैली रोड पर संचालित एक डॉयग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ सीएमओ को यह शिकायत मिली थी कि वहां से जो अल्ट्रासाउंड जांच रिपोर्ट जारी हो रही है, उस पर किसी चिकित्सक के हस्ताक्षर ही नहीं रहते हैं, जबकि सेंटर पर कई चिकित्सकों का नाम दर्ज है। हैरत तो इस बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.