फतेहपुर, अप्रैल 8 -- थरियाव/छिवलहा। प्रशासन बहरा हो चुका है, इसे बिना हंगामे और हड़ताल के कुछ सुनाई नहीं देता। यह तीखे शब्द भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के हैं, जो बुधवार को तिहरे हत्याकांड की पहली बरसी पर अखरी गांव पहुंचे थे। एक साल से धूल फांक रही न्याय की फाइलों और अधर में लटके सरकारी वादों पर नाराजगी जताते हुए टिकैत ने साफ कहा कि जब तक महिलाएं भूख हड़ताल पर नहीं बैठीं, तब तक अधिकारियों की नींद नहीं टूटी। उन्होंने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर पीड़ित परिवार को बढ़ा हुआ मुआवजा, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी का वादा पूरा नहीं किया गया तो भाकियू इस लड़ाई को सड़क पर उतरकर और तेज करेगी।राकेश टिकैत ने पीड़ित परिवार से किए गए वादे एक साल बाद भी पूरे न होने पर प्रशासन पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बि...