फतेहपुर, फरवरी 2 -- जाफरगंज, संवाददाता। सरकार भले ही लोगों को सस्ती दवाएं और सुगम स्वास्थ्य सुविधाएं देने का दंभ भर रही हो लेकिन यमुना पट्टी के सरकारी अस्पतालों मे लम्बे अरसे से स्वीपर और वार्ड ब्वाय की तैनाती न होने से हालात ठीक नहीं है। जगह-जगह गंदगी का अम्बार लगा है। सांप और बिच्छुओं ने यहां डेरा जमा रखा है। धूल की परतें जमा हैं। इलाज तो दूर मरीजों को पीने के लिए पानी तक नसीब नहीं है। जुगाड़ से अस्पतालों की सफाई करवाई जा रही है । जाफरगंज स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से स्वीपर और वार्ड ब्वाय का पद खाली है। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारा में सिर्फ फार्मासिस्ट के सहारे अस्पताल का संचालन हो रहा है। यहां पर काफी समय से वार्ड ब्वाय और स्वीपर की तैनाती नहीं है। अस्पताल मे गंदगी का अंबार है। इसी तरह नवीन प्राथमिक ...