बलरामपुर, अगस्त 3 -- महराजगंज तराई, संवाददाता। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के नाम पर नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। तुलसीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत सुखरामपुर के मजरा शेखडीह में बिना विभागीय स्वीकृति के करीब 300 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण कराए जाने का आरोप प्रधान प्रशासक पर लगा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन ने निर्माण कार्य तत्काल रुकवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शासन के निर्देशों के अनुसार ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें प्रशासक बनाया गया है। किसी भी विकास कार्य के लिए कार्ययोजना और सक्षम स्तर से स्वीकृति आवश्यक है। आरोप है कि इन नियमों की अनदेखी कर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। शिकायत मिलने पर खंड विकास अधिकारी तुलसीपुर सुनील कुमार आर्य ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए...