बेगुसराय, अप्रैल 29 -- भगवानपुर। प्रखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर सख्ती कर दी है। बीईओ ने आदेश जारी कर कहा है कि अब कोई भी प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक या प्रधान शिक्षक बिना आवेदन स्वीकृत कराए आकस्मिक अवकाश पर नहीं जायेंगे। आदेश की अवहेलना करने पर कार्रवाई के लिए प्रतिवेदित किया जाएगा। बीईओ भगवानपुर के पत्रांक 129 दिनांक 29 अप्रैल2026 से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रखंड अंतर्गत सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पदस्थापित प्रधानाध्यापक बिना स्वीकृति के आकस्मिक अवकाश पर चले जाते हैं। इससे विभागीय कार्य बाधित हो रहा है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि विभागीय दिशा निर्देश के अनुसार अधोहस्ताक्षरी से आवेदन की स्वीकृति अनिवार्य है। सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गय...