फरीदाबाद, मार्च 1 -- फरीदाबाद। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से पहले अब खिलाड़ियों की अनिवार्य स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य जांच की रिपोर्ट से आयु सत्यापित होगी। इसके बाद ही प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के योग्य होंगे। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों की सही आयु का निर्धारण करना है। शिक्षा विभाग के अनुसार अंडर-11, 14,17 और 19 आयुवर्ग में छात्र एवं छात्राओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। पूर्व में कई बार यह शिकायत सामने आई थी कि बड़ी आयु के खिलाड़ी अपने से छोटे वर्ग में हिस्सा ले रहे हैं। इससे छोटे खिलाड़ियों को नुकसान उठाना पड़ता है। नई व्यवस्था के तहत खिलाड़ियों की मेडिकल जांच कर ...