अररिया, जून 11 -- रानीगंज, एक संवाददाता। रानीगंज के खरहट पंचायत के बेतोना गांव निवासी संजय मंडल की जमीन का कथित दलालों व बिचौलियों द्वारा फर्जी दस्तावेज बनाकर किसी दूसरे व्यक्ति को जमीन की रजिस्ट्री किया गया। संजय मंडल की फर्जी जमीन रजिस्ट्री के बाद उस जमीन का मोटेशन राजस्व कर्मचारी रेणु चौरसिया के द्वारा बिना स्थल जांच किये ही उक्त जमीन पर फर्जी के फर्जी केबालाधार का कब्जा दिखाते हुए जमीन का मोटेशन कर दिया गया। अब इस मामले में पूर्व में जहां कई लोगों को जेल की हवा खानी पड़ी चुकी है। अब इन मामले में राजस्व कर्मचारी रेणु चौरसिया भी सवालों के घेरे में है। यह भी पढ़ें- बिना स्थल जांच किये ही कर्मचारी ने जमीन का कर दिया दाखिल-खारिज, सीओ ने पूछा स्पष्टीकरण इस मामले को लेकर अब रानीगंज अंचलाधिकारी अमृत राज ने राजस्व कर्मचारी रेणु चौरसिया से स्पष्...