शाहजहांपुर, जून 20 -- शाहजहांपुर। तमाम कागज लगाने के बाद भी मुश्किल से बिजली कनेक्शन मिल पा रहा है, वहीं दूसरी ओर कांट क्षेत्र में जेई और बाबू ने बिना स्टीमेट जमा किए लाइन बनवाकर ट्रांसफार्मर भी लगवा दिया। मामले की जानकारी के बाद आनन फानन में ट्रांसफार्मर को उतारा गया। कांट क्षेत्र के कुर्रिया रोड स्थित बाबरपुर गांव में पोल्ट्री फार्म को बिना किसी स्वीकृत इस्टीमेट और निर्धारित विभागीय प्रक्रिया का पालन किए 5 किलोवाट का थ्री-फेज कनेक्शन थमा दिया गया। विभागीय नियमों को ताक पर रखकर ट्रांसफॉर्मर से सीधे भूमिगत (अंडरग्राउंड) केबल डालकर पोल्ट्री फार्म तक बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि इस पोल्ट्री फार्म को करीब 15 दिनों तक इसी तरह निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाती रही। लेकिन जैसे ही इस मनमानी की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंची ...