बिना सेक्रेटरी के चल रहे हैं रामपुर कारखाना के सात गांव
देवरिया, जून 26 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड रामपुर कारखाना के सात गांव बिना सेक्रेटरी के ही चल रहे हैं। एक महीने पहले सेक्रेटरी के सेवानिवृत होने से कुर्सी खाली पड़ी है। सेक्रेटरी की तैनाती नहीं होने से विकास कार्य अवरुद्ध होने के साथ-साथ जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र भी नहीं मिल पा रहा है। एक गांव के प्रधान पति ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र देकर सेक्रेटरी के तैनाती की मांग की है। स्थानीय विकासखंड के सहबाजपुर, पोखारभिंडा ईश्वरी प्रसाद, रामपुर चंद्रभान, सवरेजी खर्,ग सवरेजी मनी, केसरपुर और करमहा ग्राम पंचायत की सेक्रेटरी रही धर्मावती यादव मई महीने के अंतिम सप्ताह में सेवानिवृत हो गई। सेवानिवृत होने के लगभग एक महीने बाद भी इन गांव में सेक्रेटरी की तैनाती नहीं की गई। इसके चलते विकास कार्य ठप पड़े हैं। वहीं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.