लखनऊ, मई 8 -- चारबाग डिपो में तैनात संविदा चालकों की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि बगैर सूचना दिए कई-कई माह तक गायब हो जा रहे हैं। ऐसे संविदा चालकों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों के भीतर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद संविदा चालक ड्यूटी पर नहीं लौटे। इसके मद्देनजर चारबाग डिपो के नौ संविदा ड्राइवरों की सेवाएं समाप्त करते हुए धरोहर धनराशि जब्त कर ली गई है। चारबाग डिपो के एआरएम बनारसी राम ने बताया कि जिन संविदा चालकों की संविदा समाप्त की गई है, उनमें अनिल कुमार प्रजापति, देशराज, राजू गुप्ता, राम निवास, रोहित कुमार त्रिवेदी, सचिन कुमार गौतम, संतोष कुमार यादव और सुधीर कुमार द्वितीय के नाम हैं। इन बस चालकों को ब्लैक लिस्ट करते हुए दोबारा भर्ती पर रोक लगा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...