कानपुर, मार्च 23 -- सरसौल, संवाददाता। नर्वल तहसील समाधान दिवस में सोमवार को विभिन्न विभागों के नौ अधिकारी बिना किसी सूचना के गायब थे। एसडीएम ने सभी का एक दिन का वेतन रोके जाने की संस्तुति करते हुए कार्रवाई के लिए आख्या जिलाधिकारी को भेजी है। एसडीएम नर्वल विवेक मिश्रा ने बताया कि तहसील समाधान दिवस से महाराजपुर थाना प्रभारी, बीडीओ भीतरगांव, एडीओ पंचायत भीतरगांव, जल निगम व नलकूप विभाग के सहायक व अवर अभियंता, सिंचाई व लघु सिंचाई विभागों के सहायक अभियंता बिना सूचना दिए अनुपस्थित थे। संबंधित विभागों की शिकायतों के निस्तारण में कठिनाइयां हुईं। सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन रोकने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। नर्वल तहसील में आयोजित समाधान दिवस में 40 शिकायतें आईं। जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। तीन मामले पेंशन से ...