बिना सूचना के ढहाया जा रहा था होटल, भरभरा कर सड़क पर गिरा मलबा, बाल-बाल बचे राहगीर
सराईकेला, मई 22 -- सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत के वार्ड संख्या- 06 स्थित पाटरासाही में गुरुवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां बिना प्रशासनिक अनुमति के एक होटल के दो मंजिला भवन को जेसीबी से तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान ऊपरी मंजिल की छत का मलबा बिजली के तारों को तोड़ते हुए सीधे मुख्य सड़क पर आ गिरा। इस घटना के दौरान स्थानीय निवासी गौतम पाठक मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। मलबा जमा होने के कारण यातायात कई घंटों तक पूरी तरह बाधित रही। मिली जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर निवासी एक होटल संचालक नियमों को ताक पर रख कर बिना नगर पंचायत को सूचित किए भवन को ध्वस्त कराया जा रहा था। यह भी पढ़ें- दरियापुर के पट्टी पुल से हटाया गया अतिक्रमण लापरवाही से किए जा रहे इस कार्य के कारण न केवल राहगीरों की जान जोखिम में पड़ी, बल्कि बिजली के तार टूटने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.