भभुआ, अप्रैल 18 -- निरीक्षण में सामने आई लापरवाही, बीईओ की रिपोर्ट पर भेजा पत्र समय पर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं आने पर होगी सख्त कार्रवाई (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। अधौरा प्रखंड के विद्यालयों में लापरवाही बरतना चार शिक्षकों को भारी पड़ता दिख रहा है। हालिया निरीक्षण के दौरान बिना सूचना स्कूल में अनपुस्थित मिले इन शिक्षकों के खिलाफ जिला स्तर पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में चार शिक्षक अनुपस्थित मिले हैं। इसे गंभीर कर्तव्यहीनता मानते हुए बीईओ ने तत्काल चारों के विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा जिला कार्यालय को भेज दी। यह भी पढ़ें- बीएसए ने तीन प्रधानाध्यापकों समेत छह का वेतन रोका प्राथमिक विद्यालय पंचम...