कोडरमा, मार्च 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता शहर में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की खराब स्थिति के बीच झुमरी तिलैया नगर परिषद की कार्यशैली से लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को नगर परिषद की टीम होल्डिंग टैक्स बकाया के नाम पर इंदरवा बस्ती क्षेत्र की छोटे दुकानों को सील करने पहुंची, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।जानकारी के अनुसार, नगर परिषद के कर्मी वार्ड संख्या चार स्थित सुनील मेडिकल और वार्ड संख्या पांच के आनंद ट्रेडर्स को सील करने की कार्रवाई के लिए पहुंचे थे। इसी बीच सूचना मिलते ही नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर भी पहुंच गए। उन्होंने दुकानों को सील करने की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि पहले शहर की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए, उसके बाद इस तरह की सख्त कार्रवाई...