गाज़ियाबाद, जून 19 -- -जीडीए के नोटिसों की अनदेखी कर निर्माणकर्ता ने विजयनगर सेक्टर-9 में कार्य जारी रखा -खतरे को देखते हुए जीडीए के अवर अभियंता ने विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज करायागाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विजयनगर सेक्टर-नौ में बिना सुरक्षा उपायों के बेसमेंट की खुदाई कराने वाले निर्माणकर्ता के खिलाफ जीडीए ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बेसमेंट निर्माण के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपाय न किए जाने से पड़ोसी मकान की नींव प्रभावित हो गई और भवन में दरारें पड़ गईं। इससे आसपास रहने वाले लोगों की जान-माल पर खतरा उत्पन्न हो गया है। जीडीए के अवर अभियंता प्रशांत मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विजयनगर सेक्टर-नौ स्थित भूखंड संख्या ए-116 पर निर्माणकर्ता विनोद यादव की ओर से भवन निर्माण कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बिना सुरक्षा उपाय बेसम...