लखीमपुरखीरी, जनवरी 23 -- नगर के तीर्थ मोहल्ले में बिजली लाइन डालते समय एक कर्मचारी खंभे से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा था। घायल कर्मचारी की पहचान 32 वर्षीय अरुण राज के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाइन डालते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ऊपर से नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी के साथ मौजूद अन्य कर्मियों ने उसे तत्काल सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उसे शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कर्मचारियों से बिना सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों के जोखिम भरा कार्य कराया जा रहा है, जिससे ऐ...