उरई, नवम्बर 12 -- उरई। अफसरों ने अलग अलग क्षेत्रों में धान के खेतों में पराली एवं कूड़ा जलने से रोकने के दृष्टिगत विभिन्न स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान िबना स्ट्रा मैनेजमेंट के चल रहे हार्वेस्टर मालिकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई। कम्बाइन हार्वेस्टर नंबर यूपी 92 जे 5164 के मालिक दाल सिंह पुत्र भगवानदीन निवासी ग्राम वीरपुरा एवं कम्बाइन हार्वेस्टर नंबर एचआर 41 जे 7549 के मालिक रामजी पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम सिकरी राजा के विरुद्व एफआईआर दर्ज कराई गई है।साथ ही सम्पर्क में आने वाले किसानों से अपील की गयी कि फसल कटाई के बाद पराली तथा अन्य फसल अवशेषों को न जलाएँ। अगर किसी किसान के खेत में फसल अवशेष जलाने की घटना पाई जाएी तो उसके विरूद्ध सर्वोच्च न्यायालय तथा राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के निर्देशों के क्रम में आयोग अधिनियम के उप...