नई दिल्ली, अगस्त 16 -- सड़क पर लेन बदलने एवं गलत दिशा से आने वाहनों का भी चालान कर रहे यह कैमरे नई दिल्ली अमित झा राजधानी की सड़कों पर बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों के चालान भी अब सीसीटीवी कैमरे के जरिये होने लगे हैं। इसके लिए दिल्ली की सड़कों पर 125 जगह नए ओएसवीडी कैमरे लगाए गए है। यह कैमरे तेज रफ्तार के अलावा बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वाले, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने वाले, गलत दिशा से वाहन चलाने एवं गलत तरीके से लेन बदलने वाले वाहनों का भी चालान कर रहे हैं। ऐसे 20 हजार से ज्यादा चालान बीते चार माह में इन कैमरों के द्वारा किए जा चुके हैं।

कैमरों का इतिहास जानकारी के अनुसार दिल्ली में मार्च 2019 में पहली बार सड़कों पर कैमरों द्वारा चालान के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इनमें मुख्य रूप से दो तरह के कैमरे लगाए जाते हैं। ...