नई दिल्ली, मार्च 24 -- कभी-कभी जल्दी में कहीं निकलना हो और कपड़े मन मुताबिक फिट न हों, तो पूरा मूड खराब हो जाता है। खासकर कुर्ता, जो सही फिटिंग में ही सबसे ज्यादा स्टाइलिश और एलीगेंट लगता है। ढीला कुर्ता भले ही ट्रेंड में पहन लिया जाए, लेकिन एथनिक लुक को परफेक्ट बनाने के लिए फिटेड कुर्ता ही बेहतर ऑप्शन होता है। ऐसे में अगर आपके पास समय कम हो और कुर्ता लूज हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है। अब आप बिना सिलाई या अल्टर कराए भी अपने ढीले कुर्ते को मिनटों में फिट बना सकती हैं। इमेज कोच स्वाति झा ने एक आसान सेफ्टी पिन हैक बताया है, जिसकी मदद से कुर्ता तुरंत टाइट और परफेक्ट फिटिंग वाला दिखने लगता है।पहला- सेफ्टी पिन हैक स्वाति का कहना है कि कुर्ते की सही फिटिंग पाने के लिए आपको सिर्फ 2 सेफ्टी पिन और एक डोरी या बड़ी बेल्ट या रिबन चाहिए होगा। बस इन ची...