लखनऊ, अप्रैल 18 -- -इंडियन सोसाइटी ऑफ वैस्कुलर एंड इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी की कान्फ्रेंस में विशेषज्ञों ने साझा की जानकारी -केजीएमयू, पीजीआई और लोहिया संस्थान में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी से हो रहा इलाजलखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।अब ब्रेन स्ट्रोक का इलाज आसान हो गया है। बिना सिर खोले महीन तार से दिमाग में रक्तस्राव को रोका जा सकता है। अभी तक रक्तस्राव रोकने के लिए बड़ा ऑपरेशन करने की जरूरत पड़ती है। यह जानकारी केजीएमयू रेडियोडायग्नोसिस विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनित परिहार ने दी।इंडियन सोसाइटी ऑफ वैस्कुलर एंड इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के उत्तर प्रदेश चैप्टर की ओर से सुलतानपुर रोड स्थित होटल में कान्फ्रेंस हुई। केजीएमयू रेडियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनित परिहार ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक या दिमाग की नस में खून भरने (एनुरिज्म) की परेशानी का इलाज आसान हो गया ...