अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के पदाधिकारियों की बैठक सासनी गेट स्थित एक होटल में हुई, जिसमें व्यापारियों ने प्रीपेड मीटर का मुद्दा उठाया। पदाधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं की बिना सहमति के जो प्रीपेड मीटर किए गए हैं उनको पोस्टपेड में तब्दील किया जाए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो व्यापार मंडल आंदोलन को बाध्य होगा। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व‌‌‌ जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि सरकार द्वारा स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने की अधिसूचना एक अप्रैल को जारी कर दी है, ऐसा विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से बताया जा रहा है। लेकिन एक अप्रैल को जारी किए गए गजट में ऐसा कुछ नहीं दर्शाया गया कि विधुत विभाग द्बारा लाखों की तादाद में स्मार्ट मीटर को बिना उपभोक्ताओं की सहमति से प्रीपेड कर दिए गए जो कि नियम विरुद्ध का...