गोड्डा, मई 21 -- गोड्डा, संवाद सूत्र। गोड्डा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 में मतदाता सूची से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला मतदाता ने बीएलओ पर बिना सहमति और निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए उनके मतदाता पहचान पत्र में पता परिवर्तन करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पीड़िता ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता सबिता बीबी, पति अखिल अंसारी, मूल रूप से ग्राम तेलडीहा की निवासी हैं। वर्तमान में वे गोड्डा शहर के पोस्टमार्टम रोड स्थित अपने निजी मकान में रहती हैं। उन्होंने बताया कि उनका EPIC (संख्या: GHT5801758) पहले उनके पैतृक गांव के पते पर दर्ज था। पीड़िता के अनुसार, कुछ दिन पूर्व वार्ड की बीएलओ शबनम परवीन उनके घर पहुंचीं और एक कागज पर हस्...