लखनऊ, सितम्बर 14 -- सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साफ कह दिया है कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशी बिना सर्वे के घोषित नहीं होंगे। जीतने वाले प्रत्याशियों को ही चुनाव लड़ाया जाएगा। समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच रहें। बेईमानी करने और वोट चोरी की कोशिश कर सकती है। भाजपा वोट काटने की भी साजिश कर सकती है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के षडयंत्रों पर नज़र रखें। अखिलेश यादव ने ये बातें रविवार को सपा मुख्यालय में बुलन्दशहर और हापुड़ से आये कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि नेताओं, कार्यकर्ताओं को बहुत काम करना होगा। वोट बनवाना, वोट बचाना, वोट पड़वाना और वोट गिनवाना। सभी कार्यों को लेकर सजग रहना होगा, तभी लोकतंत्र और संविधान बचेगा। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा को हरा कर उत्तर प्रदेश को बचाना है। हर विभ...