सासाराम, मई 18 -- करगहर, एक संवाददाता। पक्की सड़कों से वंचित गांवों व टोलों में यातायात की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम्य संपर्क योजना के तहत मुख्य पथ से गांवों को जोड़ने के लिए करोड़ों रुपए की राशि खर्च की जा रही है। लेकिन ग्रामीण सड़कों व पुल निर्माण के दौरान विभागीय अधिकारियों और संवेदकों के गठजोड़ से व्यापक अनियमितता का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि निमियाडीह-भैंसाडीह टोला पथ में गोरेया नदी के निर्माणाधीन पुल में बिना सरिया के पुल निर्माण कराने पर नाराज ग्रामीणों ने विरोध करते हुए काम बंद करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...