अल्मोड़ा, अप्रैल 28 -- लमगड़ा। ऑपरेशन प्रहार के तहत बाहरी मजदूरों, फड़-फेरी लगाने वालों व किरायेदारों का सत्यापन करने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। दो ठेकेदारों की ओर से बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखे गए थे। इस पर उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत पांच-पांच हजार का नगद चालान किया गया। यह भी पढ़ें- आईआईटी प्रबंधन के खिलाफ सुरक्षा प्रहरी कर्मचारी संघ का धरना यह भी पढ़ें- बिना सत्यापन किराएदार रखने पर कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...